अपहृत बच्चा बरामद, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चतरा : शहर के जतराहीबाग निवासी विकास कुमार पासवान के ढाई वर्षीय पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अपहरण के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बच्चे को मुक्त करा लिया. थाना रामअवध सिंह ने बताया कि दीभा मुहल्ला निवासी राजू यादव व सुरही के दिलीप साव […]
विज्ञापन
चतरा : शह��� के जतराहीबाग निवासी विकास कुमार पासवान के ढाई वर्षीय पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अपहरण के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने बच्चे को मुक्त करा लिया. थाना रामअवध सिंह ने बताया कि दीभा मुहल्ला निवासी राजू यादव व सुरही के दिलीप साव ने बच्चे का अपहरण किया था. सूचना मिली थी कि फिरौती को लेकर चार लोग बच्चे को लेकर लावालौंग की ओर जाने वाले हैं. तुरंत बस स्टैंड पहुंच कर उक्त दोनों को पकड़ लिया गया.
साथ ही बच्चे को सुरक्षित वापस लाया गया. इस घटना में लमटा के योगेंद्र साव व सुनील भुइयां भी शामिल थे. उन्हें पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार राजू यादव ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के दौरान बच्चे को अपहरण करने की योजना बनी और बाइक से बच्चे को अपहरण कर ले जाने के तैयारी में थे. बच्चे के पिता ने रविवार की शाम थाना में बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










