महिला कॉलेज चाईबासा में स्नातक में नामांकन शुरू, हेल्प डेस्क जारी

तस्वीर : 09 सीबीएस 30 नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जांच करते कॉलेज के प्रोफेसर | Prabhat Khabar Network
महिला कॉलेज चाईबासा में चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राएं 18 जुलाई तक अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकती हैं।
चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महिला कॉलेज चाईबासा में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सत्र 2026–30) के नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी. इस बार कॉलेज में 1208 पेड और 115 अनपेड आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 5 फॉर्म रिजेक्ट किये गये हैं. प्राचार्या डॉ. अंजना पी. वी. खलखो ने बताया कि कुल 14 विषयों की प्रथम औपबंधिक चयन सूची (मेरिट लिस्ट) कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. प्रशासनिक भवन में एडमिशन हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महावीर मिंज सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे. साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9031977628 भी जारी किया गया है.विज्ञान व वाणिज्य संकाय के नामांकन प्रभारी प्रो. विकास मिश्रा और कला संकाय की प्रभारी डॉ. अमृता जायसवाल को बनाया गया है. प्राचार्या ने चयनित छात्राओं से अपील की है कि वे 8 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नामांकन सुनिश्चित करा लें. निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










