Chaibasa News : लकड़ी चुन रही महिला की तलवार से काटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव की घटना, हत्या करने के बाद दूसरे गांव में तलवार लेकर घूम रहा था आरोपी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चक्रधरपुर

चक्रधरपुर प्रखंड जामिद गांव में युवक ने तलवार से गर्दन पर वारकर 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक वहां से भाग निकला. वह दूसरे गांव में तलवार लेकर घूमते रहा. घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है. घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के मुताबिक जामिद गांव निवासी प्रिया देवी अपने बागान में लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान गांव का करमू महतो तलवार लेकर प्रिया देवी के पास पहुंच गया. उसने महिला के गर्दन पर सीधा हमला कर दिया. इससे प्रिया देवी लहूलुहान हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार होकर दूसरे गांव में तलवार लहराते हुए घूमने लगा. इधर प्रिया देवी की हालत को देख परिजन शोर मचाने लगे. घायल को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. कुछ देर बाद प्रिया देवी की मौत हो गयी. इसके बाद गांव के लोग युवक की खोजबीन करने लगे. काफी खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने बांदोडीह गांव से युवक को पकड़ा. इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक भी बेहोशी की हालत में था. पुलिस ने युवक का अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया.

युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं : परिजन

परिजनों ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है. उसका इलाज चल रहा है. इधर अनुमंडल अस्पताल में मृतक प्रिया देवी के परिजनों से पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola