पश्चिमी सिंहभूम में डायन-बिसाही के नाम पर हिंसा का सिलसिला फिर चर्चा में, महिला की हत्या से दहशत

Updated:
विज्ञापन

सानगी सुरीन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिमी सिंहभूम जिले के पंडावीर गांव में डायन-बिसाही के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है. जंगल में खून लगे पत्थर के साथ महिला का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पंडावीर गांव के लादूरासाई टोला में डायन-बिसाही के शक में 58 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान संकोरी सुरीन के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों पलटन सुरीन और बुधराम गोप को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात संकोरी सुरीन अपने पति सानगी सुरीन के साथ घर में सो रही थीं. रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोगों ने फोन कर उन्हें घर से बाहर बुलाया. पति के अनुसार, बाहर निकलते ही लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और अलग-अलग दिशाओं में जंगल की ओर ले जाने लगे. इसी दौरान सानगी सुरीन किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर गांव के डाकुआ के घर पहुंचे.

जंगल में मिला महिला का शव, खून लगा पत्थर भी बरामद

रात होने के कारण सानगी सुरीन ने डाकुआ के घर में ही रात बितायी. सुबह उन्होंने डाकुआ के साथ ग्रामीण मुंडा के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण मुंडा ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जंगल में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान संकोरी सुरीन का शव बरामद किया गया. घटनास्थल से पुलिस ने खून लगा पत्थर भी बरामद किया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या में कितने लोग शामिल थे और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola