दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर नई समिति का हुआ गठन,जानें किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपस्थित लोग.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री श्री संत नरसिंह आश्रम, मनोहरपुर में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. नवरात्र पर्व 11 अक्टूबर से धूमधाम से मनाया जाएगा.

विज्ञापन

मनोहरपुर : ​श्री श्री संत नरसिंह आश्रम प्रांगण में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर अरविंद कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान गत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया और सर्वसम्मति से आगामी 10 अक्टूबर 2026 से महालया तथा 11 अक्टूबर 2026 से नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

पुरानी समिति भंग कर दी गयी

पूजा के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, सचिव शरद हरलालका को बनाया गया. संरक्षक नागेश्वर राय, चंडी प्रसाद हरलालका, राकेश गुप्ता, राजेश हरलालका, दिलीप अग्रवाल, सुनील साह, राजेश गुप्ता, मनीष सिंह, राजकिशोर गुप्ता, प्रकाश कुमार साह, कृष आर्यन को बनाया गया.​संयोजक बसंत हरलालका, मुकेश हरलालका, विकास डागा , रजनीश साह, अमित गुप्ता, सुदीप लाल गुप्ता, राजू साहू , संजय सिंह को बनाया गया.​​उपाध्यक्ष सुमित साह, आकाश गुप्ता, राजू ठठेरा, विजय सिंह, आशीष साह, सौरभ कुमार, दिनेश पोद्दार, राहुल यादव, दीपक यादव, शिवम थेबेड़िया, हर्षित राय, रवि साह, सौरभ शाह, विजय सिंह को बनाया गया.

दुर्गा पूजा महोत्सव के भव्य आयोजन का लिया निर्णय

जबकि ​सह सचिव में रमेश गुप्ता, अनूज तिवारी, अमन दीप गुप्ता, निमेश साह, श्याम जयसवाल, शुभम पटेल , राहुल सिंह, अमन साह, रोहित साहु,आकाश साह, ऋषभ शुल्का , रूपेश ठाकुर, राकेश पोद्दार, शुभम गुप्ता, विशाल पंडा , नितेश ठठेरा का चयन किया गया।.कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष राय, निखिल शाह, विक्रम सिंह,​सह-कोषाध्यक्ष सौरभ पाठक को बनाया गया.पूजा व्यवस्थापक के रूप में प्रियांशु गुप्ता, रियांश शाह, आर्यन वैभव गुप्ता, सौराज सिंह, आर्यन शाह, अमृत गुप्ता, ओम प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, बुट्टी गुप्ता, आशुतोष जायसवाल का चयन किया गया.बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को भक्तिमय, अनुशासित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola