हजारों डाक कांवरिये मुर्गा महादेव के लिए रवाना, रोरो नदी से लिया जल संकल्प

Updated:
विज्ञापन

रोरो नदी में जल संकल्प लेते डाक कांवरिया.

सावन की अंतिम सोमवारी पर चाईबासा से हजारों शिव भक्त डाक कांवर लेकर मुर्गा महादेव के लिए रवाना हुए। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र।

विज्ञापन

चाईबासा : सावन की अंतिम सोमवारी पर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रविवार शाम चाईबासा व आसपास के गांवों से हजारों शिव भक्त डाक कांवर लेकर नोवामुंडी के मुर्गा महादेव के लिए रवाना हुए. युवक-युवतियों समेत महिलाएं और बुजुर्ग भी जत्थे में शामिल रहे. कांवरियों ने करणी मंदिर स्थित रोरो नदी से जल संकल्प लिया. करीब 90 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

रास्ते में सामाजिक संगठनों ने पेयजल, जलपान व स्वास्थ्य शिविर लगाकर सेवा की. कोटगढ़ में श्री बोल बम सेवा समिति ने डाक कांवरियों के लिए भोजन, जलपान व विश्राम की व्यवस्था की तथा भजन संध्या आयोजित की. अंतिम सोमवारी को शिवालयों में भी विशेष व्यवस्था की गयी है.

बाबा महादेवशाल धाम में भक्तों की उमड़ी भीड़

श्रावण माह की अंतिम रविवार को बाबा महादेवशाल धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी. महिला व पुरुष भक्त कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करते रहे. भक्तों की भीड़ रेल मार्ग व सड़क मार्ग से बाबा महादेवशाल धाम की ओर जाते देखे गये. दोपहर तक गर्भगृह के बाहर भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. बाबा महादेवशाल धाम में अंतिम सोमवारी को लेकर भी तैयारी शुरू हो गयी है. एक दिन पहले से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है. इसे लेकर काफी संख्या में समाजसेवी भंडारा भी चला रहे हैं. वहीं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी मौजूद हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola