Chaibasa News : ‘जीवन जोड़ो, नशा छोड़ो’ का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

चंद्री पंचायत में नशामुक्ति का शंखनाद, डालसा ने जागरुकता अभियान चलाया

विज्ञापन

चक्रधरपुर

. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार चक्रधरपुर की चंद्री पंचायत में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष सह जिला सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर और सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में डीओडब्ल्यूएन योजना के अंतर्गत चलाया गया.

निकाली गयी जागरुकता रैली

अभियान के दौरान मुखिया सुरूमुनि बारला और स्थानीय मुंडा की गरिमामयी उपस्थिति में रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान “जीवन जोड़ो, नशा छोड़ो ” के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा.

नशा: शारीरिक और आर्थिक बर्बादी का जड़

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नशे के गंभीर दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से भी व्यक्ति को खोखला कर देता है. ग्रामीणों से अपील की गयी कि वे नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन को अपनाएं. शिविर के दौरान प्राधिकार से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया ताकि ग्रामीण जागरूक हो सकें. इस अवसर पर अधिकार मित्र राजशेखर, श्वेता रवानी, उदाहरण प्रधान, जननी प्रधान, कमला महतो, मंजू जामुदा, राहुल प्रधान, करण कुंभकार, देवव्रत प्रधान, राजेंद्र महतो, आशा महतो, मनोज खंडित, रीना प्रधान, अनीता गिलुवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola