Chaibasa News : आज से कुमिरता होकर वाहनों को नहीं चलने देंगे

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी : कुमिरता गांव में क्रशर संचालकों के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों ने दी चेतावनी

विज्ञापन

नोवामुंडी.

कोटगढ़ पंचायत के कुमिरता गांव में रविवार को ग्रामीणों ने क्रशर संचालक के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने क्रशर संचालक को गांव से होकर भारी वाहनों को नहीं चलाने की चेतावनी दी. बैठक में मुखिया बामिया चांपिया और भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप भी शामिल हुए. इसमें काफी देर तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने पर चर्चा होती रही, पर कोई नतीजा नहीं निकला. हालात बिगड़ने पर मुखिया और भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बैठक बीच में छोड़कर निकल गये. इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गयी. मुखिया के जाने के बाद ग्रामीणों ने फैसला लिया कि सोमवार से गांव की सड़कों पर किसी भी हाल में भारी वाहनों को नहीं चलने देंगे. ग्रामीणों का कहना था कि सड़क के किनारे कई घर, आंगनबाड़ी और स्कूल है. जहां छोटे बच्चों का रोज आवागमन होता है. भारी वाहन चलने से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

थाना प्रभारी बोअस मुंडू ने कहा कि ग्रामीणों ने बैठक की जानकारी दी थी. पर अनुसंधान होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके. ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया गया है. ग्रामीणों के साथ क्रशर संचालक की दोबारा बैठक रविवार को होगी. ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए भारी वाहनों के परिचाल पर रोक लगाने की मांग की है. सीओ मनोज कुमार ने कहा कि बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola