Chaibasa News : चाईबासा क्रिकेट क्लब ने बड़ाजामदा को हराया

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में एसआर रुंगटा-बी डिवीजन लीग

विज्ञापन

-चाईबासा क्रिकेट क्लब के पीयूष ने चार रन देकर चार विकेट झटके

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रुंगटा-बी डिवीजन लीग आयोजित की गयी. रविवार को खेले गये ग्रुप-ए के लीग मैच में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने गोप एवं सिंह क्लब बड़ाजामदा को एक आसान मुकाबले में सात विकेट से हरा कर पूरे चार अंक हासिल किये.

जानकारी के अनुसार, बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये इस मैच में टॉस गोप एवं सिंह क्लब के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 62 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस टीम की ओर से एकमात्र सफल बल्लेबाज धीरज कुमार रहा ने चार चौकों व एक छक्का की मदद से 31 रन बनाये, जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया. इस टीम के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गये. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से पीयूष त्यागी ने मात्र चार रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया. रोहित बरजो ने तीन विकेट चटकाये. हृतिक सेठ को एक सफलता हाथ लगी, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट का शिकार हुए.

चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने 11.2 ओवर पाया लक्ष्य

इधर, जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने 11.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. पारी की शुरुआत करने आये कप्तान अमर्त्य चौधरी ने मात्र 16 गेंदों पर तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 28 रन, देव लागुरी ने दो चौकों व एक छक्के की सहायता से 21 नाबाद रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. इस दौरान गोप एंड सिंह क्लब की ओर से विवेक राज चौधरी ने 28 रन देकर दो विकेट व धीरज कुमार ने भी 28 रन देकर एक विकेट हासिल किये. अगला मुकाबला चाईबासा क्रिकेट क्लब बनाम चक्रधरपुर के शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी से होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola