नाला का तेज बहाव में डूबने से चरवाहा की मौत

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा के झींकपानी में नाला पार करते समय एक चरवाहे की डूबने से मौत हो गई। बैल को बचाने के चक्कर में युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने शव बरामद किया।

विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी थाना क्षेत्र के चिड़िया पहाड़ी गांव स्थित ग्रामीण नाला में पानी का तेज बहाव में डूबने से चरवाहा की मौत हो गयी. घटना सोमवार दिन की है. ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला. उसकी पहचान सोमा सुंडी (24) के रूप में की गयी. मृतक मूल रूप से चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संकोसाई गांव का रहने वाला था. वह चिड़िया पहाड़ी में अपने रिश्तेदार के घर में रहता था. वह सुबह बैलों को चराने के लिए गया था. उफनाई ग्रामीण नाला पार करने के दौरान एक बैल बहने लगा. बैल को बचाने के लिए वह पानी घुस गया. लेकिन बैल किसी तरह बाहर निकल आया. परंतु वह पानी के तेज बहाव में डूब गया,जिससे उसकी मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार रात से हो रही झमाझम बारिश के कारण नाला व नदी उपनाई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola