Chaibasa News : शहर के पांच तीरंदाजों ने गुजरात में जीते पांच गोल्ड मेडल, स्वागत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एसजीएफआइ अंडर-19 स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
Chaibasa News :
एसजीएफआइ अंडर-19 स्कूल स्तरीय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गुजरात के नाडियाड शहर में 15-16 नवंबर को हुई. जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिले का दबदबा कायम रहा है. प्रतियोगिता में पांच तीरंदाजों ने गोल्ड मेडल जीता. इंडियन राउंड अंडर-19 बालिका वर्ग में सरीना बिरुली व मिली मच्छुवाइन (दोनों कुमारडुंगी तीरंदाजी केंद्र) ने टीम को गोल्ड मेडल दिलाया. वहीं, इंडियन राउंड अंडर-19 बालक वर्ग में योगेन्द्र हेस्सा (चाईबासा), संजय सांडिल (चिरिया) व आदर्श मल्हार (किरीबुरु) ने झारखंड टीम को सिल्वर मेडल दिलाया. झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व तुरंतुग तीरंदाजी केंद्र सिकुरसाई के प्रशिक्षक कोच महर्षि महेन्द्र सिंकु, मैनेजर के रूप में ललिता लुगुन शामिल थे. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया, तुरतुंग तीरंदाजी केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, सुशील कुमार सिंकू, गंगाधर नाग, सुभाष जोंको, सीता पाड़ेया, सुप्रभात कुसुम देवगम, वीर सिंह पुरती, शैलेन्द्र सावैंया, जानो पुरती आदि हर्ष जताया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रीता सावैंया की अगुवाई में विजेता खिलाड़ियों की वापसी पर जिला के बस स्टैंड चाईबासा में स्वागत किया गया. स्वागत कार्यक्रम में मैकलिन बारी, चांदमुनी कुंकल, विजय धानवा, नामिता हेम्ब्रम, अप्रैल पुरती, मोनित पुरती, राज रेंगो देवगम, वीर सिंह सुन्डी आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन