मेघों की मेहरबानी से खिलखिलाये खेत-किसान

Updated:
विज्ञापन
मेघों की मेहरबानी से खिलखिलाये खेत-किसान

पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपनी युद्ध स्तर पर शुरू. लैंपस से 50% सब्सिडी पर बीज प्राप्त करें किसान.

विज्ञापन

संवाददाता, चाईबासा

पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं, धान की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हो रही है. मौसम में बदलाव के साथ खेतों में कादो (खेत तैयार करने) और धान रोपनी का काम शुरू हो गया है. किसान अपने परिजनों के साथ सुबह से ही खेतों में बिचड़ा लगाने में जुट गए हैं.

जुलाई में अब तक 339.4 मिमी बारिश, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

जिले में इस बार बारिश ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जुलाई महीना खत्म होने में अभी आठ दिन बाकी हैं, लेकिन जिले में अब तक औसत से 67.7 मिमी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है. पिछले साल जुलाई माह में 271.7 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस वर्ष 22 जुलाई तक 339.4 मिमी (33.94 सेमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है.

चक्रधरपुर में सबसे अधिक, तांतनगर में सबसे कम बारिश

कृषि विभाग के अनुसार, अगस्त और सितंबर महीने में भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे जिले में औसत बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है. अब तक जिले में सबसे अधिक 501.6 मिमी बारिश चक्रधरपुर प्रखंड में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम 182.0 मिमी बारिश तांतनगर में हुई है.

लैंपस से 50 प्रतिशत सब्सिडी पर धान बीज लें किसान: जिला कृषि पदाधिकारी

जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर ने बताया कि जिले में धान, मोटे अनाज और दलहन के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. कई लैंपस में अभी भी धान के बीज मौजूद हैं. विभाग ने 40.90 रुपये प्रति किलो की दर से बीज खरीदे हैं. किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के बाद केवल 20.45 रुपये प्रति किलो की दर से बीज उपलब्ध कराया जा रहा है.

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे बाजार के बजाय लैंपस से ही रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त करें.

बारिश का आंकड़ा (22 जुलाई तक)

प्रखंडबारिश (मिमी में)
चक्रधरपुर501.6
गुदड़ी462.3
गोइलकेरा461.6
मनोहरपुर433.8
कुमारडुंगी429.2
नोवामुंडी371.8
आनंदपुर352.2
जगन्नाथपुर323.0
मझगांव321.6
मंझारी311.4
बंदगांव270.8
सोनुवा269.7
झींकपानी261.6
चाईबासा260.4
हाटगम्हरिया217.8
तांतनगर182.0
खूंटपानीमापक मशीन खराब
टोंटोमापक मशीन खराब


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola