रेलवे फाटक पर दबंगई, गेटमैन पर दबाव बनाकर खुलवाया गेट...पढ़ें पूरी खबर
सांकेतिक तस्वीर
चक्रधरपुर में रेलवे फाटक पर दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन के साथ मारपीट की और जबरन फाटक खुलवा दिया. इस घटना से बड़े हादसे का खतरा पैदा हो गया था.
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल में बिरराजपुर-गम्हारिया के बीच किमी 262/जी-16-17 स्थित गेट जीके-2 पर अज्ञात लोगों ने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन के साथ दुर्व्यवहार व थप्पड़ मारने की घटना सामने आयी है. यहीं नहीं व्यक्तियों ने गेटमैन पर दबाव बनाकर जबरन रेलवे फाटक खुलवा दिया. इस प्रकार की हरकत से किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो सकती थी.
रेलवे प्रशासन ने इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों को गंभीरता लेते हुये इस घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत व नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है. रेलवे सभी यात्रियों व सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें. अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि से बचें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए