Chaibasa News : कंडियांग में चट्टान सिंह मुंडा का मना शहादत दिवस

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चट्टान सिंह मुंडा को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

बंदगांव. प्रखंड के कंडियांग गांव में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी चट्टान सिंह मुंडा का 10वां शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया मिथुन गागराई, झामुमो के जिला सदस्य आलोक मुंडू, प्रखंड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम मुंडरी मौजूद थे. इस मौके पर लोगों ने उनके स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर मुखिया मिथुन गागराई ने कहा की झारखंड आंदोलनकारी चट्टान सिंह मुंडा एक सच्चे सिपाही थे. उनका बलिदान बेकार नहीं जायेगा. चट्टान सिंह के आदर्शों पर चलते हुए उनके अधूरे सपने को पूरा करना है. झामुमो नेता आलोक मुंडू ने कहा कि बंदगांव प्रखंड का जब तक विकास नहीं होगा, तब तक चट्टान सिंह मुंडा का सपना पूर्ण नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. प्रेम सिंह मुंडारी ने कहा कि अगले वर्ष शहीद चट्टान सिंह मुंडा के शहादत दिवस पर कार्यक्रम भी होंगे. इस मौके पर आलोक मुंडू, लखन हेम्ब्रम, प्रेम मुंडरी, पीरू हेम्ब्रम, गोपाल मुंडा, किशुन हेम्ब्रेम, करमु मुंडरी, रोबिन हपदगड़ा, आशीसन हपदगड़ा, शंकर नायक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola