ePaper

Chaibasa News : पुरुष साइकिल रेस में मंटू व महिला में गुलांची अव्वल

Updated at : 17 Jan 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : पुरुष साइकिल रेस में मंटू व महिला में गुलांची अव्वल

मनोहरपुर के बड़पोस में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन

मनोहरपुर. मनोहरपुर प्रखंड के बड़पोस गांव में युवा उत्थान किसान समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मकर मिलन समारोह सह खेल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ. इस मौके पर अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, मुखिया अशोक बहंदा मौजूद थे. इस मौके पर युवक युवतियों के बीच दौड़, रस्सी कूद, ऊंची कूद, लंबी कूद, साइकिल रेस, रिले रेस समेत कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. मौके पर संतोष महतो, नरसिंह महतो, लक्ष्मी महतो, सुमित महतो, चंद्रभानु महतो, सुमित महतो, संजय महतो, टिंकू महतो, सुरेश चंद्र महतो, संदीप महतो, पंकज महतो, नीलांबर महतो, राजकिशोर महतो, दिलीप महतो, यशवंत महतो, लक्ष्मीकांत महतो, धर्मदेव महतो, कुलदीप महतो आदि मौजूद थे.

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी

पुरुष साइकिल रेस में प्रथम मंटू महतो, द्वितीय जोंकों सुंडी, महिला साइकिल रेस में प्रथम गुलांची बंदा, द्वितीय अंजली तिर्की, तीरंदाजी में प्रथम सलान हेंब्रम, 3000 मीटर दौड़ में प्रथम तुरी कांडियांग, गोला फेंक में प्रथम प्रदीप महतो, द्वितीय राजकुमार कश्यप, गणित रेस में प्रथम अभिषेक महतो, द्वितीय लिपेश महतो, बाउल रेस में प्रथम चंचल महतो, द्वितीय उषा महतो, बम ब्लास्ट में प्रथम प्रतिमा महतो, द्वितीय सरिता महतो, बिस्किट रेस में प्रथम प्रतिमा महतो व द्वितीय दीपिका कुमारी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola