महिला कॉलेज चाईबासा में स्नातक सत्र 2026–30 के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ

Author Anil Ranjan|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
महिला कॉलेज चाईबासा में स्नातक सत्र 2026–30 के नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ

तस्वीर : 09 सीबीएस 30 नामांकन की प्रक्रिया के दौरान जांच करते कॉलेज के प्रोफेसर | Prabhat Khabar Network

महिला कॉलेज चाईबासा में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्राएं 18 जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर अपना दाखिला ले सकती हैं।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासाकोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026–30 के नामांकन के लिए महिला कॉलेज में प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी करते हुए नामांकन प्रक्रिया गुरूवार को शुरू कर दी गयी है. छात्राओं की सुविधा व नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गयी है.महिला कॉलेज चाईबासा में 1208 एप्लिकेशन पेड है जबकि 115 अनपेड है साथ ही 5 फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है. प्राचार्या डॉ. अंजना पी. वी. खलखो ने बताया कि छात्राओं के मार्गदर्शन एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक भवन में एडमिशन हेल्प डेस्क उपलब्ध्स है.नामांकन संबंधी जानकारी व सहायता के लिए एडमिशन हेल्पलाइन नंबर – 9031977628 जारी किया गया है, जिस पर छात्राएं संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं.उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में निम्नलिखित 14 विषयों में नामांकन की प्रथम औपबंधिक चयन सूची एवं आवश्यक निर्देश महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. इनमें इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिंदी ,अंग्रेजी ,गृह विज्ञान, गणित,वाणिज्य ,अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान,जीवन विज्ञान,संस्कृत व हो शामिल हैं.विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के नामांकन प्रभारी रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. विकास मिश्रा व कला संकाय की नामांकन प्रभारी इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता जायसवाल हैं. वहीं, छात्राओं के सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क पर महावीर मिंज उपलब्ध रहेंगे.

\

\\

नामांकन में दिक्कत होने पर हेल्प डेस्क का उपयोग की सलाह\थम प्रोविजनल लिस्ट में चयनित सभी छात्राओं से अपील की है कि वे 8 जुलाई से 18 जुलाई 2026 के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन करा लें. निर्धारित तिथि के बाद प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा.समय पर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क एवं हेल्पलाइन का उपयोग करने का आग्रह किया है.


विज्ञापन
Anil Ranjan

लेखक के बारे में

By Anil Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola