जेकेएआइ झारखंड के 4 कराटेकारों को द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट एवं 27 कराटेकारों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट मिला

Updated:
विज्ञापन

जेकेएआइ झारखंड के 31 कराटेकारों ने ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा पास की। चाईबासा में आयोजित इस परीक्षा में 4 को द्वितीय और 27 को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट मिला।

विज्ञापन

जेकेएआइ झारखंड के 4 कराटेकारों को द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट एवं 27 कराटेकारों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट मिला प्रतिनिधि, चाईबासा जापान कराटे आफ इंडिया (जेकेएआई) झारखंड चाईबासा ब्रांच के द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे ट्रेनिंग कैंप एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का आयोजन मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा में 31 कराटे कारों ने भाग लिया.जिनमें 4 कराटेकारों को द्वितीय डॉन एवं 27 कराटेकारों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त हुआ. यह ग्रेडिंग परीक्षा मुंबई से आए हुए जेकेए इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर सह मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सिहान आनंद रत्ना के द्वारा लिया गया. इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई पंकज कुमार सिंह एवं डॉक्टर अमरेश अनीश ने भूमिका निभायी. कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में किहोन, काता और कुमीते की परीक्षा ली गयी. ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा की परीक्षा में द्वितीय डिग्री में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तनुश्री यादव एवं प्रथम डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भाविनी कुमारी एवं सौरभ बिरूली ने किया.

परीक्षा का परिणाम द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में तनुश्री यादव, वीना मुंडा, अमन तियु एवं आयन तियु. प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में सुप्रिया कुमारी, आशी प्रिया, आफशीन फातिमा, स्नेहा सोय, वैदिका सहाय, जोशीना तुबिड, जिकरा हयात, भाविनी कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रियंका कारवा, सिमरन सिद्धू, समृद्धि जारिका, खनक कारवा, सनाया बोदरा, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरुली, अनुग्रह प्रेम गुड़िया, अंश मछुवा, माहिर विल्सन गागराई, समर सिंह कुंटिया, जीत बलराज तांती, अमन बारी, सौरभ बिरुली, रूबेन हेरेंज, लॉरेंस पूर्ति, सीनूराम ईचागुटू, आयुष देवगम ने सफलता पायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola