झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने परिवार संग किया हिरणी जलप्रपात का भ्रमण

Author Anil tiwary|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक ने परिवार संग किया हिरणी जलप्रपात का भ्रमण | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर बैठक आहुत

विज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनाक शनिवार को अपने परिवार के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड स्थित प्रसिद्ध हिरणी जलप्रपात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जलप्रपात की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया.उन्होंने परिसर की स्वच्छता एवं रखरखाव व्यवस्था की सराहना करते हुए पर्यटक मित्रों के प्रयासों की प्रशंसा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

भ्रमण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हिरणी जलप्रपात परिसर में पौधारोपण भी किया.इस अवसर पर उनका पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया तथा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. मौके पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, बीडीओ भीषम कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनाक झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं. इससे पूर्व वे बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola