Chaibasa News : झमाझम बारिश ने बढ़ायी ठंड, छह किमी की रफ्तार से चली हवा

Updated at : 10 Dec 2024 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : झमाझम बारिश ने बढ़ायी ठंड, छह किमी की रफ्तार से चली हवा

मंगलवार की सुबह में बादल छाये रहेंगे व दोपहर में धूप के दर्शन होंगे

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में मौसम ने एकबार फिर करवट ली है. 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक घट गया है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री बढोत्तरी दर्ज की गयी है. सोमवार सुबह से आकाश में बादल छाये रहे. छह किमी की रफ्तार से हवा चलती रही. इससे क्षेत्र कनकनी बढ गयी है. वहीं सुबह 10 बजे कहीं ज्यादा तो कहीं कम बारिश हुई. सबसे ज्यादा टुंगरी मोहल्ले में हुई. यहां तेज रफ्तार से करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई. बारिश से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. बारिश थमते ही तेज हवा चलने लगी. इससे ठंड बढ़ गयी है. सुबह में जहां चाईबासा का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दोपहर 12 बजे तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम के जानकारों के अनुसार, मंगलवार की सुबह में बादल छाये रहेंगे. दोपहर में धूप के दर्शन होंगे. वहीं दिन में 8 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा भी चलेगी. मौसम के उतार चढाव के बीच ठंड और बारिश की वजह से खासकर बच्चों व वृद्धों को सर्दी-खांसी की समस्या सताने लगी है.

दिसंबर माह में नौ दिनों का तापमान

01 दिसंबर अधिकतम-24.4 न्यूनतम- 15.6

02 दिसंबर अधिकतम – 23.4 न्यूनतम – 14.403 दिसंबर अधिकतम – 26.6 न्यूनतम- 17.0

04 दिसंबर अधिकतम- 32.4 न्यूनतम -15.205 दिसंबर अधिकतम- 33.0 न्यूनतम-13.6

06 दिसंबर अधिकतम- 31.8 न्यूनतम-13.207 दिसंबर अधिकतम- 29.8 न्यूनतम-12.0

08 दिसंबर अधिकतम-27.8 न्यूनतम – 12.209 दिसंबर अधिकतम- 24.6 न्यूनतम – 15.8

अगले नौ दिनों में मौसम का अनुमान10 दिसंबर अधिकतम- 26 न्यूनतम – 12

11 दिसंबर अधिकतम-25 न्यूनतम – 1012 दिसंबर अधिकतम- 26 न्यूनतम – 10

13 दिसंबर अधिकतम- 26 न्यूनतम – 0914 दिसंबर अधिकतम- 25 न्यूनतम – 09

15 दिसंबर अधिकतम- 25 न्यूनतम -0916 दिसंबर अधिकतम-25 न्यूनतम -10

17 दिसंबर अधिकतम- 25 न्यूनतम -1118 दिसंबर अधिकतम- 25 न्यूनतम – 11

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola