चक्रधरपुर से 75 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर से पांच आरोपी गिरफ़्तार

Updated:
विज्ञापन

तसवीर 9सीबीएस 56: पुलिस के समक्ष गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने चक्रधरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की 75 पुड़िया के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सिंडिकेट की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चक्रधरपुर से 75 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर से पांच आरोपी गिरफ़्तारतसवीर 9सीबीएस 56: पुलिस के समक्ष गिरफ्तार आरोपीप्रतिनिधि, चाईबासापश्चिमी सिंहभूम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक अमित रेनु के निर्देशन में जिले में सक्रिय गांजा, ब्राउन शुगर एवं अन्य मादक पदार्थ तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. चक्रधरपुर थाना के पुलिस ने तत्परता और पेशेवर कार्रवाई का परिचय देते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित एक बड़े ब्राउन शुगर तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. एक ही दिन 8 जुलाई 2026 में चक्रधरपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का उद्भेदन कर 5 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है तथा भारी मात्रा में ब्राउन शुगर सहित अन्य सामान बरामद किया है. चक्रधरपुर के एसपीपीओ डॉ सैय्यद मुस्तफा हासमी ने चाईबासा एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि 8 जुलाई को दोपहर गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पुराना बस्ती स्थित एक मकान में अवैध ब्राउन शुगर की बिक्री की तैयारी की जा रही है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी डॉ सय्यद मुस्तफा हाश्मी द्वारा थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. विधिवत छापामारी की गयी. जहां भागने का प्रयास कर रहे दो युवक शेखर सुमन साहू और शुभम वर्मन को पुलिस बल के सहयोग से दबोच लिया गया. वे दोनों का एनडीपीएस एक्ट तहत तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान शेखर सुमन के पास से लगभग 11.1 ग्राम ब्राउन शुगर (40 पुड़िया) तथा शुभम वर्मन के पास से लगभग 2 ग्राम ब्राउन शुगर (10 पुड़िया), मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गयी. बताया कि उक्त वाहन से दोनों ने जमशेदपुर जा कर मादक पदार्थ खरीद कर लाते थे. इन के पास से ब्राउन शुगर खरीदने आए एक ग्राहक आशीफ शेख उर्फ बंगला, जो वर्तमान में बंगलाटांड में रहता है, को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाम को पुनः सूचना प्राप्त हुई कि पोटर खोली में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित छापामारी दल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर दो संदिग्धों-अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा और मुकेश राम रवि उर्फ बंबा को एनडीपीएस एक्तt के नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए विधिवत गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान अभिषेक प्रामाणिक के पास से लगभग 3.5 ग्राम (24 पुड़िया) तथा मुकेश राम रवि के पास से लगभग 0.15 ग्राम ब्राउन शुगर (1) पुड़िया) एवं मोबाइल फोन जब्त किया गया.

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में जुड़े हुए हैं और साथ मिलकर चक्रधरपुर में एक सुसंगठित सिंडिकेट के रूप में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का काला कारोबार करते हैं. पुलिस आगे की छानबिन और अग्रतर अनुसन्धान में जुटी हुई है.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण शेखर सुमन साहु (24 वर्ष), पुराना बस्ती, ब्राह्मण टोला,

शुभम वर्मण ( 29 वर्ष), काली मंदिर रोड, वार्ड नं०-04,आशीफ शेख उर्फ बंगला ( 28 वर्ष), बंगलाटांड्.

अभिषेक प्रामाणिक उर्फ अंडा (25 वर्ष), कुम्हारटोली, वार्ड नं०-04, मुकेश राम रवि उर्फ बंबा ( 35 वर्ष), -पोर्टरखोली, शिव मंदिर, शामिल है.

बरामद सामग्री की विवरणी

अवैध ब्राउन शुगरः कुल 75 पुड़िया बाइक -01

मोबाइल- 4

छापामारी टीम के सदस्य एसडीपीओ चक्रधरपुर डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी, थाना प्रभरी अवधेश कुमार, पुअनि आकाश कुमार, रंजीत उरांव आदि शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola