Chaibasa News : सर! दुष्कर्म के आरोपी की नहीं हो रही गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा पुलिस केंद्र में जिला स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन, पंजीकरण के लिए तीन स्टॉल लगाये गये, 16 शिकायतें मिलीं

विज्ञापन

चाईबासा.झारखंड सरकार और पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण को बुधवार को पुलिस केंद्र चाईबासा में जिला स्तरीय जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर आदि ने समस्याएं सुनी और त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस दौरान 16 शिकायतें मिलीं. जिनका पंजीकरण करते हुए प्राप्ति रसीद दी गयी व त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित थाना प्रभारी और अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. जन शिकायतों के पंजीकरण को तीन स्टॉल लगाये गये थे. इस दौरान सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राजाराम गुप्ता ने सदर अस्पताल चाईबासा में आपात स्थिति में एंबुलेंस वाहन उपलब्ध नहीं होने से आम जनमानस को हो रही असुविधा को लेकर शिकायत करते हुए जनहित में एंबुलेंस सेवा व्यवस्था में सुधार को लेकर उचित पहल करने की मांग की. वहीं, भोया के एक व्यक्ति ने शिकायत किया कि उसकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. लेकिन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं की है. इसके साथ अन्य शिकायतें आयीं, जिनके समाधान का निर्देश दिया गया.

समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत

डीआइजी ने कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों को आइइडी की पहचान, बचाव व झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से संबंधित विषयों पर जागरूक किया. उन्होंने कहा कि यह चौथा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम है. इससे पूर्व की तीन जन शिकायत कार्यक्रम में 216 शिकायतें आयी थीं. जिनमें से सभी का निष्पादन किया गया. समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता है, जो शिकायत है त्वरित निष्पादन हो. उन्होंने कहा कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम थाना स्तर पर भी किया गया.

इन मुद्दों पर लोगों को दी गयी जानकारी

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में गुमशुदा बच्चों व महिला सुरक्षा संबंधित कानून, पीड़ितों काे मुआवजा, नये आपराधिक कानून के अंतर्गत जीरो एफआइआर एवं ऑन लाइन एफआइआर प्रणाली, डायल 112 व 1930 साइबर फ्रॉड, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, डायन प्रथा, संपत्तिमूलक अपराध, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के तरीके व अवैध रूप से नागरिकों से डिपोजिट प्राप्त करने वाली संस्था चिटफंड, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों का सेवन, बिक्री की रोकथाम आदि के बारे में जानकारियां दी गयीं.

इन्होंने की शिकायत

पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के भोया गांव निवासी मुकुरू बोदरा ने शिकायत करते हुए मेरे हिस्से की जमीन पर घर बना रहा हूं. जिस पर मेरा चचेरा भाई घर नहीं बनाने दे रहा है. ग्रामीण मुंडा द्वारा समाधान न कर पाने से मुझे घर बनाने में दिक्कत हो रही है. उन्होंने मुंडा को हटा कर नये मुंडा का चयन करने की मांग की. वहीं, भोया गांव के सोसोबासा भारत तांती ने अनावाद बिहार सरकार की जमीन पर अवैध तरीके से घर बनाने की शिकायत की है. मंझारी थाना क्षेत्र के पांगा गांव के मुखिया हरिन तामसोय ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव के एक निर्देश व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस पर विचार किया जाये.

मॉनिटरिंग में ये थे मौजूद

पुलिस पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी समेत चक्रधरपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चाईबासा व अन्य विभाग के पदाधिकारी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola