बीएसएफ 26 बटालियन के एएसआइ महेंद्र तिरिया का निधन

शव को कंधे देकर ले जाते बटालियन के जवान
बीएसएफ 26 बटालियन के एएसआइ महेंद्र तिरिया का चाईबासा में निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे और छुट्टी पर घर आए थे। बटालियन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
प्रतिनिधि, चाईबासा बीएसएफ 26 बटालियन के एएसआइ महेंद्र तिरिया की इलाज के दौरान चाईबासा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 54 वर्ष के थे. वे मझगांव थाना क्षेत्र के लिडीयम गांव के रहनेवाले थे. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर अपना पैतृक गांव ले जाया गया. वहां सामाजिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके निधन की खबर पाकर बटालियन के अधिकारी व जवान सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव का तिरंगे कपड़े से लिपट कर उनकी अंतिम दर्शन कर गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी दिया गया. बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि स्व तिरिया 1988 बैच के जवान थे. बताया कि पूरे बटालियन उनके परिवार के साथ खड़े हैं. परिजनों ने बताया कि मृतक महेंद्र तिरिया 26 बटालियन बीएसफ के एएसआइ के पद पर थे. वे 15 दिनों का अवकाश लेकर गांव लिडीयम आये थे. उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों उसे चाईबसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. शुक्रवार शाम को उनकी निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










