शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बोकारो में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

बोकारो. शादी का प्रलोभन देकर युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सेक्टर-4 थाना पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है. सेक्टर 4 इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि 14 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत में युवती ने शादी का झांसा देकर रंगदारी पूर्वक यौन शोषण करने और जान से मारने का भय दिखाने का आरोप लगाया था. कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी टीम में पुअनि कुमार विक्रम सिंह, सअनि मनोज कुमार ठाकुर, आरक्षी अनिल कुमार सिंह और आरक्षी हरिश्चन्द्र राम शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola