महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

BOK NEWS : महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन

ललपनिया. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की चिदरी पंचायत के नवडंडा में 48 वर्षीया कैली देवी का शव सोमवार को उसके घर से पुलिस ने बरामद किया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. मृतका के पति शिवलाल मांझी का कहना है कि शनिवार को बाजार से घर लौटते समय वह अत्यधिक नशे में थी और घर के पास गिर गयी. चोट लगने से मौत हो गयी. शव घर में ही था. इधर, मृतका के मायके वालों ने शिवलाल मांझी पर हत्या कर शव को घर में छिपा कर रखने का आरोप लगाया है. उनके आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

ललपनिया. चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुट्टे पंचायत के कुरकुटिया गांव निवासी बासुदेव रविदास के पुत्र जानकी रविदास (15 वर्ष) की मौत सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. वह मानसिक रूप से बीमार था. ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola