कॉलोनियों की बदहाली से स्कूल बस तक, वेलफेयर बोर्ड में उठे कर्मचारियों के मुद्दे

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की बैठक में कथारा क्षेत्र की बदहाल कॉलोनियों, जर्जर स्कूल भवन और बस सुविधा की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। अधिकारियों ने समाधान का दिया आश्वासन।

विज्ञापन

कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर सीसीएल के सभी क्षेत्रों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से वेलफेयर बोर्ड की बैठक आयोजित की गयी. कथारा क्षेत्र में बैठक जीएम कार्यालय स्थित सभागार में हुई. इसमें वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफाई नहीं होने का मुद्दा उठाया

बैठक में सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल ने कर्मचारियों और उनके परिवारों से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि सीसीएल की आवासीय कॉलोनियों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है. कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट की कमी के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को परेशानी होती है. उन्होंने नियमित सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

फिल्टर प्लांट का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग

सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल ने कथारा क्षेत्र में मेकन कंपनी की ओर से वाटर फिल्टर प्लांट निर्माण का काम लंबे समय से अधूरा रहने का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि पेयजल कर्मचारियों की बुनियादी जरूरत है. इसलिए फिल्टर प्लांट का निर्माण जल्द पूरा कर उसे चालू किया जाना चाहिए.

कर्मचारी चाहते हैं- जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बने

बैठक में कथारा जूनियर डीएवी स्कूल के जर्जर भवन का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. वेलफेयर बोर्ड सदस्य ने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाने की मांग की. साथ ही डीएवी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या और जरूरत के अनुरूप स्कूल बसों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी गयी.

इससे कर्मचारियों के बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी. बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीसीएल मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने समस्याओं पर जल्द पहल करने का आश्वासन दिया.

बैठक में रांची मुख्यालय से जीएम वेलफेयर एसके ठाकुर और जीएम सिविल राजेश मोहन शामिल हुए. कथारा से एसओपी माधुरी मड़के, एसओ सिविल कुमार शशांक देव, ईएंडएम के फैयाज आलम, गुरुप्रसाद मंडल, मो फिरदौस आलम सहित वेलफेयर बोर्ड सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल और प्रदीप विश्वास मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola