वाहन की चपेट में आकर अज्ञात दिव्यांग वृद्ध की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
उत्तासरा में वाहन की चपेट में हो गया था घायल
विज्ञापन
पेटरवार.
पेटरवार-बोकारो पथ(एनएच-23) पर थाना क्षेत्र के उत्तासारा स्थित आइडीबीआइ बैंक के निकट शुक्रवार की सुबह करीब सवा पांच बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 60 वर्षीय अज्ञात दिव्यांग वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह उक्त अज्ञात वृद्ध व्यक्ति उत्तासारा के पास सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी थी. वह वृद्ध व्यक्ति बाएं हाथ से विकलांग था. घटना की सूचना पर गंभीर रूप से घायल वृद्ध को 108 एंबुलेंस से पेटरवार स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के पूर्व सीएचसी में ही वृद्ध की मौत हो गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने बताया कि घटना की सूचना पेटरवार पुलिस को दे दी गयी है. पेटरवार थाना की पुलिस ने वृद्ध के शव को अपने कब्जे में लेकर बीजीएच की मर्चरी में रखवा दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन