यूनियनों ने प्रबंधन की बैठकों का बहिष्कार करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन

यूनियनों ने प्रबंधन की सभी बैठकों का बहिष्कार करने का निर्णय

विज्ञापन

कथारा. कथारा स्थित कृष्ण चेतना क्लब परिसर में सोमवार को संयुक्त कथारा कोलियरी संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक एटक के क्षेत्रीय सचिव मथुरा सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई. प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीति पर रोष जताया गया और प्रबंधन द्वारा आहूत मासिक सेफ्टी, वेलफेयर, पीसीसी, हाउसिंग आदि बैठकों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि डिपार्टमेंटल मशीनों का सही रहने के बावजूद इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है. हाउसिंग कमेटी बैठक में लिये गये निर्णय को लागू नहीं किया जा रहा है. बंद संडे ड्यूटी चालू की जाये. बैठक में भामसं के राजीव कुमार पांडेय, यदुनाथ गोप, जमसं के रामेश्वर चौधरी, आरकेएमयू के गणेश राम, जेसीएमयू के देवेन्द्र यादव, राकोमसं के मो फारूक, एक्टू के हरिशंकर, सीएमयू के जितेंद्र चौहान, प्रमोद चौहान आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola