बीएंडके जीएम कार्यालय के कैंटीन का यूनियन नेताओं ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बीएंडके जीएम कार्यालय स्थित कैंटीन का यूनियन नेताओं ने गुरुवार को निरीक्षण किया. नेताओं ने स्टाफ से चर्चा के दौरान खानपान सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली

विज्ञापन

फुसरो. बीएंडके जीएम कार्यालय स्थित कैंटीन का यूनियन नेताओं ने गुरुवार को निरीक्षण किया. नेताओं ने स्टाफ से चर्चा के दौरान खानपान सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली और कैंटीन में बने भोजन को ग्रहण किया. यूनियन नेताओं ने बाथरूम, किचन और कमरे में लगे एसी, पंखा, पानी की व्यवस्था की जांच के साथ-साथ कैंटीन में काम कर रहे कर्मचारियों से ड्रेस की जानकारी ली. उन्होंने कैंटीन के सादे भोजन की प्रशंसा की. कहा कि साफ-सफाई और सर्विस में सुधार की आवश्यकता है. मौके पर कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह, सिविल ओवरसियर राहुल कुमार, सेवानिवृत्त कर्मी सह यूनियन नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार भोई, राज कुमार ठाकुर, आभाष चंद्र गांगुली, नागेंद्र गुप्ता, आलोक कुमार अकेला, शंकर नायक आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola