अमलो रेलवे साइडिंग के पास मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी
अमलो रेलवे साइडिंग के पास मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी
फुसरो. सीसीएल ढोरी एरिया अंतर्गत एएडीओसीएम परियोजना के अमलो रेलवे साइडिंग के समीप रविवार को मालगाड़ी के दो डब्बे बेपटरी हो गये. मालगाड़ी प्लेटफाॅर्म संख्या दो से कोयला लोड कर तेनुघाट थर्मल पावर प्लांट जा रही थी. साइडिंग से कुछ दूर आते ही पोल संख्या डीएस 0/18 एवं डीएस 0/19 के बीच इंजन के पीछे का दो खाली डिब्बे बेपटरी हो गये. मालगाड़ी में 59 डिब्बे लगे हुए थे. दो डब्बों के डैमेज होने के कारण उसमें कोयला लोड नहीं किया गया था. अन्य डब्बों में कोयला भरा था. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल व रेल पुलिस मौके पर पहुंची. गोमो से दुर्घटना राहत यान पहुंचा. खबर लिखे जाने तक दुर्घटना राहत यान से आये अधिकारी और कर्मचारी दोनों डब्बों को पटरी पर लाने के कार्य में लगे हुए थे. रेलवे विभाग घटना की जांच में जुटा है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए