चीराचास में अनियमित बिजली आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated:
विज्ञापन

आंधी-पानी में गिर गये थे कई पोल व पेड़, जलसंकट भी झेल रहे लोग

विज्ञापन

चास.

एक जून को आये तेज आंधी-पानी से कई जगह पेड़ व पोल गिरने से चास शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी. साथ ही बास्तेजी दामोदर तट समीप दो टावर भी क्षतिग्रस्त हुआ था, जिससे सीटीपीएस चंद्रपुरा लाइन पूरी तरह बाधित हो गयी थी. पिछले 12 दिनों से नियमित बिजली नहीं मिलने से पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. खासकर चीराचास क्षेत्र में लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है. फुदनीडीह सब स्टेशन से जुड़े फीडरों को बारी-बारी से एक-दो घंटे बिजली मिल रही है. अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों का इन्वर्टर ट्रिप कर जा रहा है. अगर दिन में कुछ देर बिजली मिल भी ही है तो वोल्टेज सही नहीं मिलने से लोगों का पानी का मोटर चलना मुश्किल हो जाता है, जिससे बिजली के साथ पानी की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं. बिजली पानी की समस्या से चीराचास के बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा परेशान हैं. शाम होते ही पूरा चीराचास क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है. चास बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि बिजली आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. विभाग के सभी कर्मचारी बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं. दो दिनों के अंदर लोगों को बेहतर बिजली मिलने लगेगी.

सरकार की अनदेखी के कारण पानी समेत अन्य समस्या : बिरंची नारायण – बोकारो.

बोकारो विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पानी की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने बोकारो विधायक से मुलाकात की. विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर को पानी देने की लिए झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में योजना चला रही है. बोकारो में लगभग 500 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना चल रही है, मगर झारखंड सरकार के पीएचडी विभाग ने अबतक मात्र 40% योजनाओं को अब तक पूरी कर सकी है. इस कारण बोकारो विधानसभा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का हाहाकार मचा हुआ है. राज्य की सरकार को जनहित योजनाओं से मतलब नहीं. राज्य में बिजली व पानी की किल्लत से जनता में रोष है. 05 सबस्टेशन बोकारो विधानसभा में बनकर तैयार है, मगर अब तक राज्य की सरकार ने उसे चालू नहीं करवा सकी. यह सरकार सिर्फ लूटने के लिए बनी है, उन्हें जनता से सरोकार नहीं. कन्हैया पांडेय, सूरजमनी देवी, पिंकी देवी, दुदाल देवी, लक्ष्मी देवी, बिंदिया देवी, रानी देवी, समली देवी, अलोमनी देवी, रीता देवी, पुष्पा देवी, हरिचरण प्रसाद, अजय ठाकुर, गाजु प्रसाद, दीनबंधु, उमाकांत, प्रकाश, चंदन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola