निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए माकपा करेगी आंदोलन

निवेशकों का पैसा वापस दिलाने के लिए माकपा करेगी आंदोलन
बोकारो थर्मल. सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा वापस कराने और कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान की मांंग को लेकर माकपा द्वारा आंदोलन चलाया जायेगा. यह जानकारी जिला सचिव सह राज्य कमेटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. कहा कि आंदोलन का निर्णय 10 जून को हुई पार्टी के जिला सचिव मंडल की बैठक में लिया गया है. जिला स्तर में चलाये जाने वाले इस आंदोलन की रूपरेखा 22 जून को प्रस्तावित जिला कमेटी की बैठक में बनायी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




