Bokaro News : फुसरो नप के तीन वार्डों में रहा कड़ा मुकाबला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : फुसरो नप के तीन वार्डों में रहा कड़ा मुकाबला

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के चुनाव में तीन वार्डों में पार्षद पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के चुनाव में तीन वार्डों में पार्षद पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ. वार्ड नंबर तीन में सुरेश कुमार करमाली तीन मतों के अंतर से जीते. श्री करमाली को 322 और इनके प्रतिद्वंद्वी जीबू विश्वकर्मा को 319 मत मिले. वार्ड नंबर 20 में विलासी देवी दस मतों के अंतर से चुनाव जीतीं. इन्हें 412 और इनकी प्रतिद्वंद्वी सुनीता कुमारी महतो को 402 मत मिले. वार्ड नंबर 25 में अशोक कुमार 11 मतों के अंतर से चुनाव जीते. इन्हें 301 और इनके प्रतिद्वंद्वी इश्तियाक आलम को 290 मत मिले.

नवनिर्वाचित पार्षदों ने निकाली आभार यात्रा

फुसरो नगर परिषद चुनाव में नवनिर्वाचित कई वार्ड पार्षदों ने शनिवार को अपने वार्डों में आभार यात्रा निकाली. वार्ड नंबर 18 में सूरज देवी, वार्ड नंबर 20 में विलासी देवी, वार्ड नंबर 22 में अरविंद कुमार वर्मा, वार्ड नंबर 25 में अशोक कुमार, वार्ड नंबर 26 में रिया कुमारी ने आभार यात्रा निकाल कर जनता व मतदाताओं का आभार जताया. साथ ही लोगों से आशीर्वाद लिया. लोगों को भरोसा दिलाया कि वार्ड का चहुंमुखी विकास करेंगे. कई जगह लोगों ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों का स्वागत किया. साथ ही एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola