एकेके ओसीपी के एएसएसआइ के आवास से दिनदहाड़े चोरी
एकेके ओसीपी के एएसएसआइ के आवास से दिनदहाड़े चोरी
गांधीनगर. सीसीएल बीएंडके एरिया अंतर्गत खासमहल कोनार परियोजना में कार्यरत सहायक सुरक्षा अवर निरीक्षक (एएसएसआइ) चांद शरद लाल के गांधीनगर सुकरू फाइल स्थित आवास से सोमवार को दिनदहाड़े चोरी हो गयी. श्री लाल परिवार के साथ 12 मई को देवघर विवाह समारोह में गये थे. आवास की चाबी पड़ोसी उस्मान को दी थी. सोमवार की शाम को वह आवास का बल्ब जलाने पहुंचे तो चोरी का पता चला. श्री लाल को इसकी सूचना दी. गांधीनगर थाना को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह ने जानकारी दी. इसके बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची. फोन पर श्री लाल ने बताया कि अलमीरा में पत्नी के जेवरात के अलावा बेटी की शादी के लिए भी कुछ जेवरात रखे हुए थे. इसकी कीमत दो से ढाई लाख रुपये थी. लगभग पांच हजार रुपये भी थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए