जिप कार्यालय के छत से कूदने से चोरी के आरोपी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Mar 2024 12:22 AM
सोलर प्लेट व एसी चोरी कर रहा था आरोपी
बोकारो. जिला परिषद कार्यालय कैंप दो के छत से कूदने के कारण गुरुवार को चोरी के आरोपी की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरला थाना क्षेत्र के बसंती मोड़ झोपड़पट्टी के रहने वाले विश्व विजय (22 वर्ष) के रूप में की गयी. बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार ने बताया कि आरोपी अपने एक सहयोगी के साथ जिला परिषद कार्यालय में लगे सोलर प्लेट व एसी की चोरी करने में लगा हुआ था. चोरी के क्रम में आवाज आने पर कार्यालय में तैनात गार्ड जैसे ही छत पर चढ़ा. एक आरोपी पाइप के जरिए नीचे उतरकर फरार हो गया. जबकि विश्व विजय छत से नीचे कूद गया. कूदने के क्रम में कार्यालय के पास बने सीमेंट के चेंबर पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी. जिला परिषद कार्यालय में तैनात गार्ड के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौके से एसी व सोलर प्लेट का कटा हुआ वायर बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










