Bokaro News : राजाबेडा और गंझू मोहल्ला की सड़कें जर्जर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : राजाबेडा और गंझू मोहल्ला की सड़कें जर्जर

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 25 की कई सड़कें जर्जर हैं.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 25 में मुख्य रूप से नया रोड फुसरो, राजाबेडा, धोबी मोहल्ला, गंझू मोहल्ला, दामोदर नदी हिंदुस्तान पुल के समीप का मुहल्ला आता है. वार्ड की आबादी लगभग चार हजार और वोटर लगभग 1700 है. राजाबेडा, धोबी मोहल्ला और गंझू मोहल्ला की सड़कें जर्जर हैं. इस वार्ड से लगातार दो बार पार्षद रहीं निवर्तमान पार्षद अनिता कुमारी ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को काफी हद तक दूर किया गया है. कुछ स्थानों में सड़क व नाली का निर्माण बाकी है. वार्ड के स्थानीय लोगों की मांग है कि उनके गांवों को पंचायत में ही रहने दिया जाता तो अच्छा था. नगर परिषद में रहे तो बेहतर सुविधाएं व रोजगार के अवसर मिले. होल्डिंग टैक्स व पानी का बिल माफ हो. वार्ड के कई स्थानों में नाली नहीं बनी है. एक पार्क और बच्चों के लिए खेल मैदान भी नहीं है.

आठ वर्षों में क्या बदला

राजाबेडा के मस्जिद मुहल्ले के समीप नाला बारिश के दिनों में तालाब का रूप ले लेता था. इसका समाधान कराया गया है. कई लोगों को राशन कार्ड, पेयजल, पेंशन, उज्ज्वला व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया गया है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद सहोदरी देवी ने कहा कि कुछ जरूरी कार्य हैं, जो नहीं हो सके हैं. बहुत सारे कार्य हुए भी हैं. होल्डिंग टैक्स का भुगतान करने में गांवों के गरीब परिवार सक्षम नहीं हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में होल्डिंग टैक्स में रियायत मिलनी चाहिए. स्वास्थ्य केंद्र, सड़क व नालियों का निर्माण सबसे पहले जरूरी है.

एक्सपर्ट व्यू

रानी परवीन ने कहा कि इस वार्ड में सड़क व नाली की समस्याएं का समाधान किया जाना जरूरी है. नाली बने तो स्लैप से ढंका हुआ हो. प्रशिक्षण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, लाइब्रेरी, खेल मैदान जैसी सुविधाएं लोगों को मिलनी चाहिए. जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास मिलना चाहिए. नप को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola