Bokaro News : मुहल्लों की नालियां व सड़क हैं जर्जर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मुहल्लों की नालियां व सड़क हैं जर्जर

Bokaro News : फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 में कई समस्याएं हैं.

विज्ञापन

फुसरो नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 में शांतिनगर, दामोदर नगर, बाबा आम्टे नगर, राजेंद्र कॉलोनी, खास ढोरी, जोरिया मंदिर, मौदी धौड़ा, कल्याणी चौक तक और सिंह नगर फुसरो का कुछ हिस्सा आता है. वार्ड की आबादी लगभग पांच हजार है. वोटरों की संख्या 2000 है. शांति नगर समेत कई मुहल्लों में कई जगह नालियां जर्जर हैं और इसमें कचड़ा जमा है. नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होती है. निवर्तमान पार्षद निर्मला देवी ने कहा कि वार्ड की समस्याओं को काफी हद तक दूर किया गया है. कुछ स्थानों में नाली का निर्माण बाकी है. वार्ड में कई जगह छोटी-छोटी नालियों का निर्माण नहीं हो सका है. विवाह मंडप, सामुदायिक भवन, प्ले ग्रांउड जैसी सुविधाएं भी मयस्सर नहीं है. सड़कों की स्थिति भी जर्जर है.

आठ वर्षों में क्या बदला

कल्याणी के जोरिया मंदिर में पेवर ब्लॉक व पीसीसी सड़क, बाबा आम्टे नगर में पेवर ब्लॉक व पीसीसी सड़क, ढोरी खास में पेवर ब्लॉक, मौदी धौड़र में पेवर ब्लॉक का काम हुआ है. जरूरतमंद ग्रामीणों को मंईयां सम्मान, राशन कार्ड व पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

पूर्व वार्ड पार्षद का दावा

पूर्व पार्षद राधा देवी ने कहा कि वार्ड में कई जरूरी कार्य हुए हैं. कुछ जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर नहीं उतारा जा सका है. मेरे कार्यकाल में कई स्थानों में पीसीसी सड़क और गोरांग कॉलोनी में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया. नियमित पेयजलापूर्ति भी होनी चाहिए.

एक्सपर्ट व्यू

संतोष सिंह ने कहा कि इस वार्ड में नाली की समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है. शांति नगर में ढक्कन वाली नाली व जर्जर सड़कों का निर्माण हो. आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा बच्चों को मिलनी चाहिए. शांतिनगर के जोरिया शिव मंदिर के समीप विवाह मंडप, सामुदायिक भवन, प्ले ग्रांउड की अति आवश्यकता है. साथ ही नप को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola