डीवीसी की जमीन पर बन रहे घर को ढहाया

Updated:
विज्ञापन

डीवीसी की जमीन पर बन रहे घर को ढहाया

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल में बिरसा नगर के समीप मेन रोड के किनारे अवैध रूप से बनाये जा रहे एक घर को प्रबंधन ने ढहा दिया. डीवीसी के डीजीएम बीजी होलकर को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर रात में चोरी-छिपे डीवीसी की जमीन घर का निर्माण किया जा रहा है. दिन में कपड़े व त्रिपाल से इसे ढंक दिया जाता था. मंगलवार को डीजीएम के निर्देश पर भू-संपदा अधिकारी अविनाश कुमार सिन्हा होम गार्ड जवान धनेश्वर साव, चंदन ठाकुर, राजेश कुमार डे, अजय दास आदि के साथ पहुंचे और निर्माण को ध्वस्त करा दिया. एसबीआइ शाखा के सामने एक आवास के बाहर के अवैध रूप से शौचालय बनाने को लेकर खोदे गये बुनियाद तथा एचएमटी–35 के समीप बनाये जा रहे एक घर का काम भी रोक दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola