तिसकोपी और रोला गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Apr 2020 3:12 AM
गोमिया : गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ स्थित बड़की सिधावारा पंचायत के रोला और चतरोचट्टी पंचायत के तिसकोपी गांव में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर गांव में बाहर के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दोनों गांवों के ग्रामीण सख्ती से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं. गांव के प्रवेश द्वार […]
गोमिया : गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ स्थित बड़की सिधावारा पंचायत के रोला और चतरोचट्टी पंचायत के तिसकोपी गांव में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर गांव में बाहर के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दोनों गांवों के ग्रामीण सख्ती से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं. गांव के प्रवेश द्वार पर बांस से बेरिकेडिंग की गयी है. तिसकोपी गांव के रास्ते को लकड़ी से जाम कर बोर्ड लगा दिया गया है. बोर्ड में लिखा गया है कि जो भी बाहरी व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना लगाया जायेगा. साथ ही, पुलिस को सूचना दी जायेगी. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अनेक प्रदेशों से लोग लौटे हैं. ऐसे लोग बिना अपना स्वास्थ्य जांच कराये गांव में घूम रहे हैं. कोरोना फैलने के भय से गांव के रास्ते को बंद किया गया है ताकि गांव और ग्रामीण सुरक्षित रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










