BOKARO NEWS : चंद्रपुरा थर्मल में कोयला लेकर आयी मालगाड़ी की बोगी बेपटरी
BOKARO NEWS : चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में शनिवार की देर रात कुसमाही से कोयला लेकर आयी मालगाड़ी का एक बोगी बेपटरी हो गयी.
चंद्रपुरा. चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट में शनिवार की देर रात कुसमाही से कोयला लेकर आयी मालगाड़ी का एक बोगी बेपटरी हो गयी. बॉक्स एन वाली बोगी का कोयला लोको के सहारे कोल हैंडलिंग प्लांट के वैगन ट्रीपलर में डाला जा रहा था. बोगी को लोको के सहारे जब सेंटिंग के लिए झरनाडीह साइट में ले जाने के लिए धक्का दिया गया तो वह बेपटरी हो गयी. इसके धक्के से रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय प्रबंधन ने घटना की सूचना रेलवे को दी है. टीम आने के बाद बोगी पटरी पर लायी जा सकेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए