फ्रैक्चर से जूझ रहे दो मरीजों का सफल ऑपरेशन, सदर अस्पताल में हुआ इलाज

Updated:
विज्ञापन

ऑर्थोपेडिक सर्जरी करते डॉ अमित

बोकारो सदर अस्पताल में ऑर्थोपेडिक टीम ने दो मरीजों की सफल सर्जरी की। दोनों मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन

सदर अस्पताल बोकारो में बुधवार को दो मरीजों की सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई. पहले मामले में चास निवासी 24 वर्षीय अंकित मिश्रा को बाएं हाथ में चोट लगने के बाद दर्द, सूजन व हाथ चलाने में कठिनाई की शिकायत के साथ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में बाएं हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया. जांच के बाद उनकी सफलतापूर्वक ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरे मामले में चास निवासी 54 वर्षीय मीरा देवी को चोट लगने के बाद दाएं हाथ की कोहनी में दर्द, सूजन व हाथ चलाने में कठिनाई की शिकायत थी. जांच में दाएं हाथ में फ्रैक्चर पाया गया. जांच के बाद सफलतापूर्वक सर्जरी की गई.

दोनों मरीजों की सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमित द्वारा की गई, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ सौरभ सांख्यायन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. ऑपरेशन के दौरान दोनों मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई. किसी प्रकार की महत्वपूर्ण जटिलता नहीं हुई.

ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की स्थिति स्थिर है. उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी में रखा गया. आगे की चिकित्सा व देखभाल ऑर्थोपेडिक टीम की सलाह के अनुसार जारी है. सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने सफल सर्जरी के लिए चिकित्सकीय टीम को बधाई दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola