फर्श से पानी निकलने से मची अफरा-तफरी, घरों में भरा एक फुट पानी

Updated:
विज्ञापन

घर में जमा पानी

झारखंड के कसमार में घरों के फर्श से अचानक पानी निकलने से हड़कंप मच गया। कमरों में एक फुट तक पानी भर गया है, प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

विज्ञापन

कसमार प्रखंड के हरनाद ऊपर टोला में एक विचित्र घटना ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है. यहां कुछ घरों के कमरों में अचानक फर्श के नीचे से पानी निकलने लगा. देखते ही देखते पानी ने घर के बेडरूम समेत अन्य कमरों को अपनी चपेट में ले लिया और करीब एक फुट तक जलजमाव हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
फोटो घर के फर्श में जमा पानी फोटो अवलोकल करते मुखिया एवं अन्य  फोटो पानी निकालते गृह स्वामी   | Prabhat Khabar Network
फोटो घर के फर्श में जमा पानी फोटो अवलोकल करते मुखिया एवं अन्य फोटो पानी निकालते गृह स्वामी | Prabhat Khabar Network

परिवार के लोग रातभर टुल्लू पंप से पानी निकालते रहे, लेकिन फर्श से पानी का निकलना बंद नहीं हुआ. बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सबसे पहले कुछ घरों के फर्श से पानी निकलता दिखायी दिया.

धीरे-धीरे डूब गया घर

शुरुआत में परिवार के सदस्यों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में पानी लगातार बढ़ने लगा. सावित्री देवी (पति स्व ठेलू राम महतो), बाली देवी (पति मनेश्वर महतो), अनीता देवी (पति खगेंद्र महतो), देवशरण महतो, विकास महतो, राधानाथ महतो और जगरनाथ महतो के घरों के विभिन्न कमरों में पानी भर गया.

फोटो घर के फर्श में जमा पानी फोटो अवलोकल करते मुखिया एवं अन्य  फोटो पानी निकालते गृह स्वामी   | Prabhat Khabar Network
फोटो घर के फर्श में जमा पानी फोटो अवलोकल करते मुखिया एवं अन्य फोटो पानी निकालते गृह स्वामी | Prabhat Khabar Network

स्थिति ऐसी हो गयी कि घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया. परिवार के सदस्यों ने पानी निकालने के लिए टुल्लू पंप लगाया. रातभर पानी निकालने के बावजूद गुरुवार को भी फर्श से जलस्रोत फूटता रहा. इससे प्रभावित परिवारों के सामने अब सबसे बड़ी चिंता रहने की जगह को लेकर है.

खाना बनान हुआ मुश्किल

घर के कमरे लगातार पानी से भरे रहने के कारण परिवार के सदस्य सामान और खुद को सुरक्षित रखने को लेकर परेशान हैं. किचन में पानी जमा होने के कारण खाना तक नहीं बना पा रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो समेत सुरेंद्र महतो, कमलेश्वर महतो, आनंद महतो, बबलू महतो, पंचानन महतो, अभिषेक महतो, जगरनाथ महतो, मनेश राम महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने भी लगातार पानी निकलते देखकर हैरानी जतायी.

मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम महतो ने मामले की जानकारी बीडीओ नम्रता जोशी को देते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि फर्श से अचानक पानी निकलने के कारणों की जांच करायी जानी चाहिये, ताकि घटना की वास्तविक वजह का पता चल सके और प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola