Bokaro News : तेनुघाट ओपी जल्द बनेगा थाना
Bokaro News : बोकारो डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा और एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने शनिवार को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया.
तेनुघाट. बोकारो डीआइजी सुरेंद्र कुमार झा और एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने शनिवार को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया. बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की. एसपी ने बताया कि संतरी पोस्ट को ऊंचा करने और कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार व झोपड़ीनुमा होटल के आगे चहारदीवारी निर्माण कराने को लेकर विचार-विमर्श किया जायेगा. कई आंतरिक मामलों का भी जायजा लिया गया है. जिला जज अनिल मिश्रा एवं एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल से उनके कक्ष में मुलाकात की और कई मामलों पर विचार-विमर्श किया. पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा कि बहुत जल्द तेनुघाट ओपी को थाना बनाया जायेगा. तेनुघाट ओपी के अंतर्गत व्यवहार न्यायालय, एसडीओ कोर्ट, जेल, एशिया महादेश के सबसे बड़ा डैम आदि हैं. मौके पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस अंचल निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, सार्जेंट मेजर बोकारो प्रणव कुमार, ओपी प्रभारी अजीत कुमार, नजीर राम कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए