BOKARO NEWS : प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें : सुदेश महतो

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : गोमिया में आजसू पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदेश नव निर्माण यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

गोमिया. गोमिया में आजसू पार्टी की ओर से बुधवार को प्रदेश नव निर्माण यात्रा का आयोजन किया गया. इसमें पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए. गाजे-बाजे के साथ गोमिया प्लस टू हाई स्कूल से शुरू हुई यात्रा चौधरी टोला, मोदी टोला, पंसारी टोला, थाना चौक, पोस्ट ऑफिस मोड़, काली मंदिर, पुराना सिनेमा हॉल, कोठी टांड़ होते हुए स्वांग वन बी पहुंची. स्वांग में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर यह यात्रा निकाली गयी है. राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा विकास को आधार नहीं बनाया है. नये विचार व उद्देश्य के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने का सभी लोग संकल्प लें. गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक डाॅ लंबोदर महतो के नेतृत्व में विकास के काफी काम किये गये हैं और आगे भी किये जायेंगे. आने वाले विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी को मजबूत बनाना है. डाॅ महतो ने कहा कि पांच वर्षों में गोमिया विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है. क्षेत्र का नाम विकास के मामले में और आगे करेंगे. मौके पर आजसू नेत्री कौशल्या देवी, केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा व संतोष कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, मुखिया सपना कुमारी व बलराम रजक, प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, सचिव मो मिनहाज, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, शशि शेखर, मालती देवी, कृष्णा निषाद, रवींद्र प्रसाद, विक्रम साव, पंचदेव महतो, कोलेश्वर रविदास, सुंदर रविदास, कामेश्वर महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola