बोकारो में बिजली-पानी के लिए सांकेतिक जल सत्याग्रह आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

सुनता पंचायत में चार घंटे तक तालाब में खड़े होकर किया सरकार का विरोध

विज्ञापन

सुनता पंचायत में चार घंटे तक तालाब में खड़े होकर किया सरकार का विरोध

वरीय संवाददाता, बोकारो.

बोकारो में कई दिनों से जारी भीषण बिजली व जल संकट को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सुनता पंचायत में रविवार को सांकेतिक जल सत्याग्रह आंदोलन हुआ. दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में डॉ प्रकाश ने रविवार की सुबह 6 से 10 बजे तक तालाब में खड़े रह कर सरकार का विरोध किया. डॉ प्रकाश ने कहा : बोकारो वासी भीषण गर्मी में बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं.

विस्थापित क्षेत्र के 19 गांव सहित पूरे विस में पानी-बिजली को लेकर त्राहिमाम :

डॉ. प्रकाश ने कहा : सुनता पंचायत में आदिवासियों की संख्या लगभग 6000 है. पंचायत में पानी-बिजली की पर्याप्त सुविधा नहीं है. बोकारो में विस्थापित क्षेत्र के 19 गांवों के साथ-साथ पूरे विधानसभा में पानी-बिजली को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है. अगले तीन दिनों के अंदर समस्या को लेकर विशेष पहल नहीं की गई तो गांव से लेकर शहर तक के लोग सड़कों पर आंदोलन को विवश होंगे. मौके पर आदिवासी नेता रामलाल सोरन, हीरालाल मांझी, सुरेश हेंब्रम, मांझी बाबा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola