सोशल मीडिया से जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाएं : डीसी

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों संग बैठक करते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

सोशल मीडिया अब सिर्फ बातचीत का जरिया नहीं, बल्कि जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाने का एक शक्तिशाली माध्यम बन गया है. अधिकारी अब जनसमस्याओं पर नजर रखकर त्वरित कार्रवाई करेंगे, लेकिन भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर सख्ती बरती जाएगी.

विज्ञापन

सोशल मीडिया जनता और प्रशासन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है. लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं. लेकिन भ्रामक सूचना फैलाने, लोगों को भड़काने या सामाजिक माहौल बिगाड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. यह बात उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभिन्न विभागों और योजनाओं की समीक्षा के दौरान कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सामने आने वाली जनसमस्याओं पर नजर रखने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनहित में सोशल मीडिया की सकारात्मक भूमिका का स्वागत है, लेकिन विधि-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति किसी को नहीं दी जायेगी.

पिलपिलो में आग की घटना पर निगरानी

बैठक में गोमिया प्रखंड के पिलपिलो गांव में जमीन से आग निकलने की घटना की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने बेरमो एसडीओ मनोज कुमार से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. ओएनजीसी और सीसीएल अधिकारियों से पूर्व बैठक में लिये गये निर्णयों की प्रगति भी जानी. एसडीओ को क्षेत्र की लगातार निगरानी और हर सप्ताह समीक्षा करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ व सीओ को बिना अनुमति डीप बोरिंग पर रोक सुनिश्चित करने को कहा.

जेएसएलपीएस की गतिविधियों की होगी समीक्षा

उपायुक्त ने सभी बीडीओ को प्रत्येक माह जेएसएलपीएस की योजनाओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया. स्वयं सहायता समूहों से 'पत्रकार दीदी' चिन्हित कर जनहितकारी गतिविधियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया.

14 सितंबर तक शुरू होगी दीदी कैंटीन

समाहरणालय परिसर में प्रस्तावित दीदी कैंटीन का काम तेज करने और 14 सितंबर तक संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एनजीडीआरएस, संविदा कर्मियों के अवधि विस्तार और नावाडीह में नेतरहाट की तर्ज पर विद्यालय स्थापित करने समेत अन्य विषयों की भी समीक्षा हुई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola