उलगोड़ा पंचायत सचिवालय से LED टीवी और मॉनिटर चोरी, जांच शुरू
AI Image
पिंड्राजोरा के उलगोड़ा पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर चोरों ने एलईडी टीवी और मॉनिटर चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के उलगोड़ा पंचायत सचिवालय में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सरकारी उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह पंचायत प्रतिनिधियों को हुई. इसके बाद पंचायत की ओर से पिंड्राजोरा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी.
आपके शहर में
मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर
लिखित शिकायत के अनुसार, पंचायत के मुखिया प्राण कृष्णा महतो को शुक्रवार की सुबह पंचायत सचिवालय में चोरी की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद वे पंचायत सहायक फलाहारी प्रसाद महतो और अन्य ग्रामीणों के साथ सचिवालय पहुंचे. वहां मुख्य प्रवेश द्वार का ताला और कुंडी टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर सचिवालय के कमरों के ताले भी टूटे हुए थे.
दो एलईडी टीवी और मॉनिटर गायब
जांच के दौरान पंचायत सचिवालय में रखे दो एलईडी टीवी और एक बड़ा खराब मॉनिटर गायब मिला. इसके बाद घटना की सूचना पिंड्राजोरा थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की.
पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार, अज्ञात चोर रात के समय मुख्य गेट का ताला तोड़कर सचिवालय में घुसे और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर फरार हो गये. इस संबंध में मुखिया प्राण कृष्णा महतो ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. पंचायत की ओर से पुलिस से मामले की जांच कर चोरी गये उपकरणों की बरामदगी और आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए