महादेवबेड़ा जंगल में पेड़ों को बांधा जाएगा रक्षा सूत्र, वन संरक्षण का लेंगे संकल्प

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद महिला समूह की सदस्य व समिति के पदाधिकारी

कसमार के महादेवबेड़ा जंगल में रक्षा बंधन पर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर वन संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा। महिला समूहों और ग्रामीणों ने बैठक कर तैयारी की।

विज्ञापन

केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति की ओर से शुक्रवार को कसमार प्रखंड के हिसीम पंचायत भवन में महिला समूहों के साथ बैठक की गयी. बैठक में आगामी 30 अगस्त को महादेवबेड़ा जंगल में आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, वन सुरक्षा समितियों के सदस्यों, महिला समूहों एवं ग्रामीणों की भागीदारी होगी. इस दौरान जंगल के पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर वन संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा.

बैठक में केंद्रीय समिति के अध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो, हिसीम पंचायत की मुखिया बबीता देवी समेत समिति के पदाधिकारी एवं विभिन्न महिला समूहों की सदस्य मौजूद थीं.

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, ग्रामीणों की भागीदारी तथा आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी. केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने कहा कि समिति की ओर से पिछले कई दशकों से रक्षा बंधन के अवसर पर जंगल में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा निभायी जा रही है.

इससे ग्रामीणों का जंगल के साथ भावनात्मक रिश्ता मजबूत होता है और वन संरक्षण के आंदोलन को भी मजबूती मिलती है. उन्होंने अधिक से अधिक ग्रामीणों और महिला समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

मुखिया बबीता देवी ने कहा कि जंगल केवल पेड़-पौधों का समूह नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन और आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है. इसकी रक्षा में महिलाओं और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है. रक्षा बंधन जैसे आयोजन लोगों में जंगल के प्रति अपनापन और जिम्मेदारी की भावना पैदा करते हैं.

केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कुमार महतो एवं उपाध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि वन संरक्षण तभी प्रभावी होगा, जब ग्रामीण स्वयं जंगल को अपनी जिम्मेदारी समझेंगे. उन्होंने महिला समूहों से भी वन सुरक्षा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. बैठक में कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने पर सहमति बनी.


विज्ञापन
दीपक सवाल

लेखक के बारे में

By दीपक सवाल

मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola