बोकारो में केबल और कॉपर तार चोरी के खिलाफ कार्रवाई, सेक्टर-4 में आरोपी गिरफ्तार; सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते पुलिस अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में लगातार हो रही केबल और तार चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. सेक्टर चार में मोबाइल टावर से केबल चोरी के मामले में एक आरोपी को एसी पाइप काटते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है.

विज्ञापन

बोकारो. शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में केबल, कॉपर तार और एसी पाइप चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बोकारो पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी अभियान के दौरान रविवार की देर रात सेक्टर चार पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने सर्कस मैदान स्थित मोबाइल टावर से केबल चोरी के मामले में एक आरोपी को एसी पाइप काटते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से पेटरवार थाना क्षेत्र के चांदो गांव का रहने वाला है और वर्तमान में सेक्टर छह थाना क्षेत्र में रह रहा था. पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

एसी पाइप काटते पकड़ा गया आरोपी

सेक्टर चार थाना में पांच सितंबर को मोबाइल टावर से केबल तार चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीणा ने सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की.

ये भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने समझा भाषा का महत्व

विशेष टीम ने जांच के साथ संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की. इसी क्रम में रविवार की देर रात सेक्टर चार जी क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को एसी का पाइप काटते हुए पकड़ा गया. पूछताछ में उसकी पहचान गौतम कुमार के रूप में हुई.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल टावर के केबल, एसी के तार और पाइप काटकर बेचने की बात स्वीकार की है.

केबल, कॉपर और एल्युमिनियम तार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल टावर से काटे गये करीब सात मीटर लंबे तीन केबल के टुकड़े, ढाई मीटर एसी पाइप, करीब साढ़े तीन मीटर के दो कॉपर तार के टुकड़े और चार मीटर एल्युमिनियम तार बरामद किया है.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इन घटनाओं में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और चोरी का सामान कहां बेचा जाता था.

पुराने मामले की भी पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, गौतम कुमार के खिलाफ सेक्टर छह थाना में एक जून को पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले में उसकी भूमिका की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: NH-32 पर अनुमंडल कार्यालय के पास बदले हालात, प्रभात खबर का असर देख तुरंत जागे अधिकारी

छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी राजीव रंजन, सेक्टर चार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार, पुअनि कुमार विक्रम सिंह, पुअनि अवेन्द्र कुमार साव, सअनि जोन कुजूर, आरक्षी इलियास अंसारी और आरक्षी पवन कुमार महथा शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola