चंद्रपुरा में पिकअप से मवेशी ले जा रहे थे युवक, ग्रामीणों के रोकने पर सामने आई यह कहानी

Updated:
विज्ञापन

मवेशी से लदा जप्त वाहन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंद्रपुरा में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर मवेशियों से लदे पिकअप वाहन को रोका और पुलिस के हवाले कर दिया. वाहन में सवार युवकों ने मवेशियों को खरीदकर घर ले जाने का दावा किया. पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी है.

विज्ञापन

बोकारो. चंद्रपुरा थानांतर्गत जरूवा गांव में सोमवार तड़के करीब पांच बजे ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर छह मवेशियों से लदे पिकअप वाहन (जेएच 09 बी-9838) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीण वाहन को चंद्रपुरा थाना ले गये, जहां पुलिस ने वाहन में सवार युवकों से पूछताछ की. वाहन में दो गाय, दो बाछे और दो गाय के बच्चे लदे थे. पुलिस फिलहाल मवेशियों की खरीद-बिक्री और उन्हें ले जाने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

युवकों ने खरीदकर घर ले जाने की बात कही

थाना प्रभारी विक्रम कुमार ने वाहन में सवार आफताब और इशाद से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों ने बताया कि उन्होंने मवेशियों को खरीदकर धनगरी, बोकारो स्थित अपने घर ले जाने के लिए वाहन में लादा था. युवकों का कहना था कि मवेशियों को खेती-किसानी के काम के लिए खरीदा गया है.

ये भी पढ़ें: बोकारो: सेक्टर-6 उप डाकघर के मुख्य द्वार पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्यों चिंतित हैं ग्राहक और कर्मी

पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया कि दो मवेशी नररा गांव और चार मवेशी मुंगो गांव से खरीदे गये थे. पुलिस अब उनके द्वारा बतायी गयी जानकारी का सत्यापन करने में जुटी है.

विक्रेताओं की जानकारी जुटा रही पुलिस

थाना प्रभारी के अनुसार, सभी छह मवेशियों की स्वास्थ्य जांच करायी गयी है और वे स्वस्थ पाये गये हैं. पुलिस ने मवेशियों को बेचने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विक्रेताओं को थाना बुलाया गया है.

पुलिस पूछताछ और उपलब्ध दस्तावेजों व अन्य जानकारी के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशियों की खरीद कहां से हुई, उन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था और खरीद-बिक्री से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गयी थी या नहीं.

जांच के बाद आगे की कार्रवाई

ग्रामीणों द्वारा संदेह के आधार पर वाहन पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है. फिलहाल उपलब्ध जानकारी के आधार पर किसी अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि विक्रेताओं और वाहन में सवार युवकों से पूछताछ तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Home Guard: होमगार्ड जवानों की बल्ले-बल्ले? 8वें वेतन आयोग और DA को लेकर विधायक जयराम महतो ने दिया बड़ा आश्वासन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola