जराडीह में सत्संग का आयोजन, नशामुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

24, 25 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेटरवार के जराडीह में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने सत्संग का आयोजन किया। कार्यक्रम में नशामुक्त समाज और भक्ति का महत्व समझाया गया।

विज्ञापन

पेटरवार. पेटरवार प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत के जराडीह गांव में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया. इस दौरान संत रामपाल जी महाराज के प्रवचनों के माध्यम से बताया गया कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका वास्तविक उद्देश्य पूर्ण परमात्मा की भक्ति करके मोक्ष प्राप्त करना है. संपूर्ण सृष्टि का पालनहार केवल एक पूर्ण परमात्मा है. वही जीवों के दुखों का नाश कर वास्तविक सुख और शांति प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

सत्संग में यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में बढ़ती अशांति, नशाखोरी और पारिवारिक कलह का मुख्य कारण आध्यात्मिक ज्ञान की कमी है. जब मनुष्य शास्त्रों के अनुसार भक्ति करता है और बुराइयों का त्याग करता है, तब उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं. कार्यक्रम के अंत में मानवता, सदाचार और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया. इस अवसर पर सेवादार कीर्तन महतो, किशोर कुमार, भीमनारायण, योगेंद्र, अखिलेश, पूनम, शोभा, नीतू समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola